


UP: गंगा दशहरा के अवसर पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने 25 और 26 मई को विशेष अनारक्षित ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह विशेष ट्रेन बरेली होकर संचालित की जाएगी। मुरादाबाद मंडल ने सोमवार को इसकी समय सारिणी जारी कर दी।
सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि 04302 हरिद्वार-लखनऊ गंगा दशहरा विशेष ट्रेन हरिद्वार से शाम 6:35 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन लक्सर, नजीबाबाद, नगीना, धामपुर, स्योहारा, कांठ, मुरादाबाद और रामपुर होते हुए रात 12:06 बजे बरेली पहुंचेगी। इसके बाद शाहजहांपुर, हरदोई और बालामऊ होते हुए अगले दिन तड़के 3:30 बजे लखनऊ पहुंचेगी।

वहीं, 04301 लखनऊ-हरिद्वार गंगा दशहरा विशेष ट्रेन सुबह 6:30 बजे लखनऊ से रवाना होगी। यह ट्रेन सुबह 9:22 बजे बरेली पहुंचेगी और विभिन्न स्टेशनों से होते हुए शाम 4:16 बजे हरिद्वार पहुंचेगी।
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि गंगा दशहरा के दौरान हरिद्वार आने-जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए यह विशेष ट्रेन चलाई जा रही है, जिससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
