


देहरादून: उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड (UKMSSB) ने स्वास्थ्य विभाग में नर्सिंग अधिकारियों के 196 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 12 जून 2026 से आमंत्रित किए जाएंगे। डिप्लोमा एवं डिग्रीधारक योग्य अभ्यर्थी निर्धारित तिथि से बोर्ड की वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।
बोर्ड द्वारा जारी भर्ती विज्ञापन के अनुसार कुल 196 पदों में अनुसूचित जाति (एससी) के 21, अनुसूचित जनजाति (एसटी) के चार, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के 11, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के सात तथा सामान्य वर्ग के 153 पद शामिल हैं।

भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 2 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले भर्ती विज्ञापन में दिए गए शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और अन्य पात्रता संबंधी सभी नियमों का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें।
स्वास्थ्य विभाग में नर्सिंग अधिकारियों की भर्ती लंबे समय से प्रतीक्षित थी। ऐसे में इस भर्ती प्रक्रिया से प्रदेश के अस्पतालों में रिक्त पदों को भरने में मदद मिलेगी और स्वास्थ्य सेवाओं को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।
बोर्ड ने अभ्यर्थियों से समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करने और आवश्यक दस्तावेज पहले से तैयार रखने की अपील की है, ताकि अंतिम समय में किसी प्रकार की तकनीकी समस्या का सामना न करना पड़े।
