


सिडकुल। नगर पालिका शिवालिक नगर के वार्ड आठ पीएसी क्षेत्र में नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने नवनिर्मित सड़कों का लोकार्पण किया। क्षेत्र में पहली बार मंदिर के सामने वाली सड़क, परेड ग्राउंड से जिम हॉल तक जाने वाले मार्ग तथा विभिन्न संपर्क मार्गों को जोड़ने वाली सड़कों का निर्माण कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि नगर क्षेत्र का समग्र और संतुलित विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासी लंबे समय से इन सड़कों के निर्माण की मांग कर रहे थे, जिसे अब पूरा कर दिया गया है।

आईपीएस सेनानायक पीएसी डॉ. हरीश वर्मा ने कहा कि सड़क निर्माण कार्य पूर्ण होने से पीएसी परिसर और आसपास के स्थानीय निवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। बेहतर सड़क सुविधा से आवागमन सुगम होगा और क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण कार्य के लिए नगर पालिका का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर जोधराम जोशी, राजकुमार यादव, केशव, बिंदरपाल, पंकज चौहान, अंशुल शर्मा, रवि वर्मा, जितेंद्र राय, वेदांत चौहान और गौरव गुर्जर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
