ऑपरेशन प्रहार: कलियर पुलिस ने दो वारंटी अपराधियों को किया गिरफ्तार

पिरान कलियर में उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में कलियर पुलिस ने बिजली चोरी और धोखाधड़ी के मामलों में फरार चल रहे दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है।

कलियर कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर क्षेत्र में सघन अभियान चलाया जा रहा है।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मुर्करम पुत्र रसूला निवासी रहमतपुर थाना पिरान कलियर (हाल पता बेलडा, शामली) और गुफरान अली पुत्र गौरी निवासी मीरपुर कोतवाली रानीपुर को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी लंबे समय से न्यायालय में पेश नहीं हो रहे थे, जिसके चलते उनके खिलाफ वारंट जारी किए गए थे। गिरफ्तारी के बाद अब दोनों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया की जा रही है।

इस अभियान में एसएसआई देवेन्द्र सिंह तोमर, धनौरी चौकी प्रभारी पुष्कर सिंह, हेड कांस्टेबल रविन्द्र बालियान, जमशेद अली, कांस्टेबल विक्रम सिंह और नीरज राणा सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे।