
नई दिल्ली। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने विभिन्न कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथियां घोषित कर दी हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार बीएड कार्यक्रम के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 27 फरवरी निर्धारित की गई है।
वहीं पोस्ट बेसिक बीएससी (नर्सिंग) और पीजीडीआरपीसी कार्यक्रम के लिए अभ्यर्थी 5 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया विश्वविद्यालय के समर्थ पोर्टल के माध्यम से पूरी की जा रही है।
ऐसे करें आवेदन
विश्वविद्यालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए निम्न प्रक्रिया अपनानी होगी—
- सबसे पहले समर्थ पोर्टल पर नया पंजीकरण (New Registration) करें।
- पंजीकरण के बाद लॉगिन कर आवेदन पत्र में आवश्यक व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण भरें।
- निर्धारित प्रारूप में फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी प्रमाणपत्र अपलोड करें।
- निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
- अंतिम सबमिशन के बाद आवेदन पत्र की प्रति डाउनलोड कर सुरक्षित रखें।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि से पूर्व आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें, ताकि किसी तकनीकी समस्या से बचा जा सके।
