तेलीवाला उर्फ शिवदासपुर गांव में दो अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर बच्ची को किया घायल-पुलिस जांच में जुटी…

धनौरी चौकी क्षेत्र के तेलीवाला उर्फ शिवदासपुर गांव में सुबह एक घर के अंदर खेल रहे बच्चो पर दो अज्ञात बदमाशों ने हमला कर घायल कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुचीं पुलिस ने घायल बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया और मामले की जांच शुरू कर दी हैं। 

जानकारी के अनुसार तजमीम निवासी तेलीवाला उर्फ शिवदासपुर अपनी पत्नी के साथ रिश्तेदारी में अपनी सुसराल गया हुआ था और अपने दो बच्चों को पास के मकान में रह रहे अपने परिजनों के पास छोड़कर गया हुआ था। बुधवार कि सुबह उसके बच्चे अपने घर में आकर खेलने लगे इसी बीच दो अज्ञात बदमाश आये और उसके घर में घुसकर बच्चियों को धमकी देकर बाहर निकाल गए। एक बच्ची उनके पीछे चली गई। अज्ञात बदमाशों ने पीछे चल रही बच्ची पर हमला कर घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए। बच्ची की चीख सुनकर पास के मकान में रह रहे उनके परिजन भी मौके पर पहुंच गए।

खून से लहूलुहान बच्ची को देख कर परिजनों ने शोर मचा दिया। जिसके बाद आसपास के लोगो की भीड़ इक्क्ठा हो गई। इस बीच किसी ने पुलिस को सुचना दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुची और घायल बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल भिजवा कर मामले की जांच शुरू कर दी हैं। थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि एक घायल बच्ची को उपचार के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी हैं।जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।