

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा पी.के.अग्रवाल एवं लक्ष्मी अग्रवाल की पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते उन्हें उनके दायित्वों से मुक्त करते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 साल के लिए निष्कासित किया गया है। Congress expelled its leaders for 6 years


उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता शीशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष नवप्रभात ने पी. के. अग्रवाल एवं लक्ष्मी अग्रवाल को पार्टी विरोधी गतिविधियों तथा केन्द्रीय नेतृत्व के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी के चलते उनके वर्तमान पदों से मुक्त करते हुए तत्काल प्रभाव से पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। Congress expelled its leaders for 6 years


उन्होंने कहा कि पी. के. अग्रवाल एवं लक्ष्मी अग्रवाल ने 26 जनवरी जैसे महत्वपूर्ण पर्व एवं दिनाक 4 फनवरी को जिला कांग्रेस कमेटी पछुवादून की महत्वपूर्ण बैठक के अवसर पर भी कार्यक्रम में शामिल होने से दूरी बनाये रखी तथा दिनांक 28 जनवरी, 2024 को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे के सम्मेलन के दौरान केन्द्रीय नेतृत्व से अभद्रता की जिसे पार्टी नेतृत्व ने गम्भीरता से लिया तथा अनुशासनहीनता मानते हुए दोनों नेताओं को उनके पदों से मुक्त करते हुए पार्टी से निष्कासित करने का निर्णय लिया है। Congress expelled its leaders for 6 years

शीशपाल बिष्ट ने कहा कि, कांग्रेस पार्टी एक अनुशासित संगठन है तथा इसमें यदि अनुशासनहीनता होती है तो उसे कतई बर्दास्त नहीं किया जायेगा तथा जो भी पार्टी अनुशासन की लाईन पार करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। सूत्र Congress expelled its leaders for 6 years
