देहरादून एयरपोर्ट पर उड़ानें शुरू होने से पहले गिरी फॉल्स सीलिंग

देहरादून। देहरादून एयरपोर्ट पर सोमवार सुबह उड़ानें शुरू होने से पहले अराइवल एरिया में फॉल्श सीलिंग का एक हिसाा अचानक नीचे गिर गया। घटना सुबह करीब छह बजे की है। नियमित निरीक्षण के दौरान सुरक्षाकर्मियों ने मेजानाइन फ्लोर स्थित अराइवल एरिया में एस्केलेटर के पास सीलिंग का टुकड़ा गिरा हुआ देखा। इसी स्थान पर पानी का रिसाव भी पाया गया।
घटना के बाद एयरपोर्ट प्रशासन और सुरक्षाकर्मियों ने एहतियात के तौर पर संबंधित क्षेत्र को आवाजाही के लिए बंद कर दिया। इसके बाद सीलिंग गिरने और पानी के रिसाव के कारणों की जांच की गई। जांच में सामने आया कि सिक्योरिटी होल्ड एरिया में लगे बॉटर फाउंटेन की पानी की आपूर्ति करने वाले ड्रिंकिंग वॉटर सिस्टम का पाइप क्षतिग्रस्त हो गया था।
पाइप क्षतिग्रस्त होने के कारण पूरी रात पानी का रिसाव होता रहा और जिप्सम फॉल्स सीलिंग के एक छोटे हिसों में पानी फेल गया। इससे सीलिंग कमजोर होकर अराद्वयल एरिया में नीचे गिर गई।
समय पर हुआ निरीक्षण, टला बढ़ा हादसा
एयरपोर्ट पर उड़ानों की आवाजाही सुबह करीब सात बजे के बाद शुरू होती है। सीलिंग गिरने के समय एयरपोर्ट पर यात्रियों की आवाजाही शुरू नहीं हुई थी। नियमित सुरक्षा निरीक्षण के दौरान घटना का पता बलने से संभावित बड़ा हादसा टल गया। यदि उड़ानों की आवाजाही के दौरान सीलिंग का हिस्सा गिरता तो यात्रियों के घायल होने की आशंका थी।
एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से क्षतिग्रस्त सीलिंग की मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है। घटना का उड़ानों के संचालन पर कोई असर नहीं पड़ा और सभी उड़ानें निर्धारित समय के अनुसार एयरपोर्ट पहुंची।
एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार, बीती रात क्षेत्र में कोई विशेष बारिश भी नहीं हुई थी। जांच में सीलिंग गिरने का कारण ड्रिंकिंग वॉटर सिस्टम का पाइप क्षतिग्रस्त होना पाया गया है।
उड़ानों से पहले होता है नियमित निरीक्षण
एपरपोर्ट प्रशासन के अनुसार उड़ानों के संचालन से पहते सुरक्षाकर्मियों द्वारा नियमित निरीक्षण किया जाता है। इसी निरीक्षण के दौरान पहली मंजिल के अराइवल एरिया में जिप्सम फॉल्स सीलिंग का हिस्सा गिरा हुआ मिला। जांच के बाद पाइप क्षतिग्रस्त होने की जानकारी सामने आई। प्रशासन ने मरम्मत का काम शुरू करा दिया है और घटना में किसी प्रकार के जान माल के नुकसान की सूचना नहीं है।