

देहरादून। राजधानी देहरादून में सुबह हरिद्वार रोड पर मॉर्निंग वॉक के दौरान सड़क हादसे में एमडीडीए के एक अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी तरफ से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायल अधिकारी को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, राजेंद्र प्रसाद बहुगुणा (56), एई सिविल, एमडीडीए सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। वह हरिद्वार रोड पर पैदल जा रहे थे। इसी दौरान सामने की दिशा से आ रही बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस ने हादसे की जानकारी जुटाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
