देहरादून : उत्तराखंड से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बड़ा बयान दिया है। महेंद्र भट्ट के इस बयान से सियासी गलियारों में हलचल मच गई है। Political temperature rises due to Mahendra Bhatt’s statement


BJP के संपर्क में कई विपक्षी विधायक : महेंद्र भट्ट
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दावा किया है कि कई विपक्षी विधायक भाजपा के संपर्क में हैं। जिसे लेकर भाजपा में उन नेताओं को शामिल करने को लेकर मंथन चल रहा है। महेंद्र भट्ट के इस बयान के बाद से सियासी पारा चढ़ गया है। बता दें लोकसभा चुनाव से कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं ने कांग्रेस का हाथ छोड़कर भाजपा का दामन थामा था। Political temperature rises due to Mahendra Bhatt’s statement

महेंद्र भट्ट के बयान से चढ़ा सियासी पारा
लोकसभा चुनाव के बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत की बहु अनुकृति गुसाईं ने भी भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा था। महेंद्र भट्ट के इस बयान के बाद हरक सिंह रावत की भाजपा में एंट्री की भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। महेंद्र भट्ट का कहना है कि निकाय और पंचायत चुनाव से पहले कई विपक्षी नेता पाला बदलेंगे। Political temperature rises due to Mahendra Bhatt’s statement

खत्म नहीं हो रही हरक की मुश्किलें
लोकसभा चुनाव में हरक ने कांग्रेस से हरिद्वार लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी। लेकिन इसी बीच पाखरो टाइगर सफारी के भ्रष्टाचार मामले में सीबीआई और ईडी ने हरक की मुश्किलें बढ़ा दी। ईडी की जांच से ना ही हरक बच पाए और ना उनके करीबी। अब एक बार फिर महेंद्र भट्ट के बयान के बाद सियासी गलियारों में हरक की भाजपा में एंट्री की चर्चाओं ने बल पकड़ लिया है। Political temperature rises due to Mahendra Bhatt’s statement