Uttarakhand : महेंद्र भट्ट ने CM धामी सहित किया राज्यसभा के लिए नामांकन…

Uttarakhand : महेंद्र भट्ट ने CM धामी सहित किया राज्यसभा के लिए नामांकन...

देहरादून : उत्तराखंड में राज्यसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने आज राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम सहित कई नेताओं की मौजूदगी में अपना नामांकन किया है। बताया जा रहा है कि राज्यसभा सांसद रहे अनिल बलूनी का छह साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद राज्यसभा की सीट खाली हो गई थी। इस सीट पर 27 फरवरी को चुनाव होना है। Mahendra Bhatt filed nomination for Rajya Sabha

मिली जानकारी के अनुसार दो अप्रैल को रिक्त हो रही उत्तराखंड से राज्यसभा की एक सीट के चुनाव के लिए भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट ने नामांकन किया है। राज्य की 70 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा विधायकों की संख्या 47 है। ऐसे में उनका राज्यसभा जाना तय है। Mahendra Bhatt filed nomination for Rajya Sabha

बताया जा रहा है कि विधानसभा परिसर में पूर्ण होने वाली इस प्रक्रिया के लिए भट्ट ने सभी औपचारिकताओं को पूरा किया। इसके बाद उन्होंने नामांकन पत्र चुनाव अधिकारी को सौंपा। Mahendra Bhatt filed nomination for Rajya Sabha

गौरतलब है कि इस सीट के लिए भाजपा किसे प्रत्याशी बनाती है, इसे लेकर सभी की नजर पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व पर बनी हुई थी। पार्टी ने उत्तराखंड समेत अन्य राज्यों से रिक्त हो रही राज्यसभा सीटों के प्रत्याशियों की सूची जारी की, जिसमें एक बार उत्तराखंड भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के एक फैसले से सरप्राइज हुई थी। Mahendra Bhatt filed nomination for Rajya Sabha

हालांकि महेंद्र भट्ट का नाम शामिल होने के साथ ही प्रत्याशी को लेकर बना ऊहापोह समाप्त हो गया। भट्ट ने 30 जुलाई 2022 को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली थी। उनके अब तक के कार्यकाल में राज्य में हुए चुनावों में पार्टी ने जीत का परचम लहराया। Mahendra Bhatt filed nomination for Rajya Sabha