विदेशी महिला से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार, डरी हुई थी स्पेन की लड़की

विदेशी महिला से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार, डरी हुई थी स्पेन की लड़की

ऋषिकेश : ऋषिकेश मे स्पेन की टूरिस्ट के साथ अश्लीलता करने वाले युवक अंकित को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं। स्पेन से घूमने के लिए भारत आई लड़की ने यह मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपी की पहचान के बाद उसे अरेस्ट किया गया।

अंकित सहारनपुर का निवासी हैं और वह मुनि की रेती मे होटल पर काम करता हैं। उसने लक्षमण झूला के पास टूरिस्ट को अकेला पाकर दबोच लिया था। जबरन किस की। लड़की का कहना हैं की युवक ने उसके निजी अंगों को भी टच किया।