उत्तराखंड : गर्लफ्रेंड के साथ लिव इन में रह रहे युवक की मौत, गर्लफ्रेंड पर हत्या की आशंका….

उत्तराखंड : गर्लफ्रेंड के साथ लिव इन में रह रहे युवक की मौत, गर्लफ्रेंड पर हत्या की आशंका....

हल्द्वानी : नैनीताल का रामनगर शहर। यहां एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मरने वाला युवक पिछले 4 साल से एक महिला संग लिवइन रिलेशनशिप में रह रहा था।

अब युवक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। घटना पूछड़ी इलाके की है। जहां 25 साल का आकाश उर्फ बंटी किराये के कमरे में रहता था। वह मूलरूप से ऊधमसिंहनगर का रहने वाला था। परिजनों ने बताया कि आकाश मजदूरी करता था। 16 नवंबर को आकाश का शव किराए के घर के बाहर स्थित एक पेड़ पर लटका मिला। आकाश के साथ लिवइन में रहने वाली महिला ने इसकी सूचना उसके परिजनों को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव को अपने कब्जे में ले लिया। उधर युवक के सुसाइड की खबर मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।

मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मामले में मृतक के परिजनों का कहना है कि आकाश कुछ सालों से एक महिला के साथ लिवइन रिलेशनशिप में रहता था। उनका आरोप है कि उक्त महिला ने अपने कुछ अन्य साथियों संग मिलकर आकाश की हत्या की है। वहीं लिवइन पार्टनर रही महिला का कहना है कि वो आकाश के साथ करीब 4 सालों से रह रही थी। उसने पति को छोड़ दिया था, तब से वो और आकाश साथ रह रहे थे।

दो दिन पहले आकाश ने उसके साथ मारपीट की थी। घटना वाले दिन भी दोनों के बीच विवाद हो गया था। इसके बाद आकाश घर से निकल गया था। जब सुबह वो सोकर उठी तो आकाश का शव घर के बाहर पड़ा था। महिला ने युवक के परिजनों की ओर से लगाए गए हत्या के आरोपों को निराधार बताया है। बहरहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की जांच जारी है।