

यमुना जल समझौते की ऐतिहासिक सफलता के उपरांत जयपुर स्थित गांधी नगर मोड़ व रामबाग सर्कल पर देवतुल्य जनता-जनार्दन द्वारा माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी का जिस आत्मीयता, उत्साह और सम्मान के साथ स्वागत किया गया, यह जनमानस में माननीय मुख्यमंत्री जी के यशस्वी नेतृत्व के प्रति बढ़ते विश्वास और आत्मीय जुड़ाव का प्रतीक है।
माननीय मुख्यमंत्री जी के कुशल नेतृत्व में राजस्थान जल-संकट से जल-समृद्धि की दिशा में एक नए संकल्प के साथ अग्रसर है।
निश्चित रूप से यह समझौता आने वाले समय में पेयजल उपलब्धता, सिंचाई विस्तार, किसान कल्याण और क्षेत्रीय विकास को नई मजबूती प्रदान करेगा तथा ‘जल-समृद्ध राजस्थान’ के स्वप्न को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन राठौड़ जी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री अजेय जी, मंत्रीगण, विधायकगण, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं
अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
