लालकुर्ती में सेना की वर्दी का कपड़ा बेचने वाला दुकानदार पकड़ा, 400 मीटर माल बरामद

Dehradun: लालकुर्ती क्षेत्र में सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस और सेना इंटेलिजेंस की संयुक्त कार्रवाई में एक दुकानदार को प्रतिबंधित सैन्य वर्दी का कपड़ा बेचते हुए पकड़ा गया।

सोमवार को आर्मी इंटेलिजेंस से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने लालकुर्ती स्थित एक दुकान पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान दुकान से करीब 400 मीटर प्रतिबंधित कपड़ा बरामद किया गया।

पुलिस ने मौके से दुकानदार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट के अनुसार, संबंधित दुकान सेना की वर्दी का कपड़ा बेचने के लिए अधिकृत नहीं थी।

मामले में दुकानदार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद इलाके के अन्य दुकानदारों में भी हड़कंप मच गया है।

पुलिस और सेना इंटेलिजेंस की इस संयुक्त कार्रवाई को सुरक्षा के लिहाज से अहम माना जा रहा है