रुड़की : भारतीय राष्ट्रवादी सैनी समाज संगठन की बैठक आयोजित

रुड़की : भारतीय राष्ट्रवादी सैनी समाज संगठन (BRSSS ) उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष श्रीमान अरुण सैनी जी के निवास स्थान (गांव बाजू हेड़ी) संगठन के द्वारा एक बैठक आयोजित की गई।

इस बैठक में श्री अशोक सैनी जी को संगठन के महा सदस्यता अभियान के प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी देने का निर्णय लिया गया और उनका जोरदार तरीके से स्वागत किया गया।

इस अवसर पर संगठन के प्रदेश महासचिव श्री राजीव सैनी, संगठन के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय सैनी, संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष अश्वनी सैनी, संगठन के प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री राहुल सिंह, प्रवीण सैनी, लखन के जिला अध्यक्ष आदेश सैनी, जिला महासचिव दीपचंद सैनी, गजे सिंह सैनी, आशीष सैनी, जिला कोषाध्यक्ष मनीष सैनी, जिला उपाध्यक्ष सचिन सैनी सहित आदि संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।