थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्र में पर्यटकों को चरस बेचने के लिए पहुंचे उत्तरकाशी के एक युवक को लक्ष्मणझूला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवक के पास से 430 ग्राम चरस बरामद की है। थाना पुलिस ने युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर किया है।
लक्ष्मणझूला थाना के प्रभारी निरीक्षक संतोष पैथवाल ने बताया कि सोमवार को टीम ने लक्ष्मणझूला पुल के पास उजेली उत्तरकाशी निवासी ललित शाही को 430 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह चरस को रैथल गांव उत्तरकाशी से लाया है। वह चरस को ऋषिकेश क्षेत्र में पर्यटकों को ऊंचे दाम में बेचने जा रहा था। थाना प्रभारी ने बताया कि युवक से पूछताछ करने के बाद अब पुलिस स्थानीय स्तर पर ऐसे युवकों की भी तलाश तेज कर रही है, जो ऐसे अवैध गतिविधि में शामिल हैं।
Rishikesh News: चरस के साथ उत्तरकाशी का युवक गिरफ्तार
