यूएनसीए की नई कार्यकारिणी गठित, राजू पुशोला बने अध्यक्ष

देहरादून। उत्तराखंड न्यूज़ कैमरा मैन्स एसोसिएशन (यूएनसीए) की आम सभा में संस्था को पुनः सक्रिय करने का निर्णय लिया गया। बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें राजू पुशोला को अध्यक्ष और मुकेश राजपूत को सचिव चुना गया।

नई कार्यकारिणी में जितेन्द्र पेटवाल को उपाध्यक्ष, कैलाश कंडवाल को कोषाध्यक्ष तथा अफ़ज़ल अहमद को सह-सचिव मनोनीत किया गया। वहीं, अमित शर्मा और हर्ष उनियाल को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि संस्था अपने सदस्यों के हितों और कल्याण के लिए निरंतर कार्य करेगी। साथ ही कैमरामैन एवं फोटोग्राफर्स की कार्यकुशलता और प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से समय-समय पर कार्यशालाएं तथा फोटो एवं वीडियो प्रदर्शनियों का आयोजन किया जाएगा।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजू पुशोला ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नई कार्यकारिणी संस्था को मजबूती प्रदान करने और कैमरामैन व फोटोग्राफर्स के उत्थान के लिए हरसंभव प्रयास करेगी।

बैठक में वरिष्ठ सदस्य जितेंद्र नेगी, विनोद पुंडीर, मंगेश कुमार, राजीव गुप्ता, राजेश बड़थ्वाल, नवीन कुमार, सुकांतो मुखर्जी, संदीप बडोला, संजय नेगी, प्रवीण डंडरियाल, रूपेश नेगी, दयाल बिष्ट सहित कई सदस्य मौजूद रहे।