

हजारों रुपये का सामान और 20 से 22 हजार रुपये की नकदी ले गए चोर, पुलिस जांच में जुटी
रुड़की। रविवार देर रात लाठरदेवा शेख गांव में चोरों ने एक परचून की दुकान का शटर तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरी की पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दुकान स्वामी वसीम अहमद ने बताया कि चोर दुकान से हजारों रुपये का सामान और करीब 20 से 22 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। सोमवार सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचे तो शटर टूटा हुआ मिला और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी। पुलिस फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी है।
