

रुड़की, लाल बहादुर शास्त्री स्मारक विद्यालय, रामपुर में नवनिर्मित टाइल्ड सड़क का भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने फीता काटकर सड़क का लोकार्पण किया और विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर विद्यालय की आवश्यकताओं और भविष्य की विकास योजनाओं पर भी चर्चा हुई। रोटरी क्लब रुड़की मिडटाउन के प्रतिनिधियों ने विद्यालय के विकास और छात्र-हित से जुड़े कार्यों में भविष्य में भी हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त सभासद सोहन सिंह राणा का स्वागत एवं अभिनंदन भी किया गया। वहीं, गुरु पूर्णिमा के अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने सभी शिक्षकों का सम्मान करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं और समाज सेवा के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहने का संदेश दिया।
इस मौके पर विद्यालय प्रबंधन, रोटरी क्लब और स्थानीय गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में अध्यक्ष अक्षय प्रताप सिंह, रोटरी क्लब रुड़की मिडटाउन के सचिव अर्पित अग्रवाल, आदित्य पुंडीर तथा विद्यालय के समस्त शिक्षक उपस्थित रहे।
