
चंद्राचार्य चौक पर पुलिस से तीखी झड्प, कार्यकर्ता हिरासत में, वरुण बालियान बोले, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी छिपाने को हो रहा उत्सव..
हरिद्वार, संवाददाता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भगत सिंह चौक से ऋषिकुल मैदान काले झंडे दिखाने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने चंद्राचार्य चौक पर ही बेरीकेड लगाकर रोक दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस में धक्का मुक्की भी हुई। बाद में पुलिस द्वारा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर बस में रोशनाबाद पुलिस लाइन ले जाया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी सरकार के चार वर्ष पर खुशी मना रहे हैं लेकिन इन चार वर्षों में प्रदेश में भ्रष्टाचार, महिला शोषण, बेरोजगारी, जन विरोधी कार्य बढ़े हैं। नगर निगम हो या कोई भी सरकारी कार्यालय सभी जगह भ्रष्टाचार है।