


यमकेश्वर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को दो दिवसीय दौरे पर यमकेश्वर पहुंचे। इस दौरान उनके साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे।
दौरे के दौरान दोनों मुख्यमंत्री सबसे पहले महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय बिथ्याणी पहुंचे, जहां उन्होंने कॉलेज परिसर और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों एवं स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया।

जानकारी के अनुसार सीएम योगी आदित्यनाथ और सीएम धामी यमकेश्वर में आयोजित मंदिर उद्घाटन एवं मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे हैं। धार्मिक कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना हुआ है।
बताया जा रहा है कि शुक्रवार को यहां भव्य महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। प्रशासन द्वारा कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाएं भी पूरी कर ली गई हैं।
