

रुड़की कॉलेज ऑफ फार्मेसी में Akums Drugs & Pharmaceuticals Pvt Ltd, हरिद्वार के सहयोग से सफलतापूर्वक कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया, जिसमें बी फार्मा, एम फार्मा, डी फार्मा अथवा अलाइड साइंसेज के लगभग 50 छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर छात्रों को प्रतिष्ठित फार्मास्यूटिकल कंपनी में रोजगार के अवसर प्राप्त हुए।


कार्यक्रम का सफल संचालन संस्थान के निदेशक डॉ. अमित कुमार व प्लेसमेंट निदेशक श्री नीरज सैनी डॉ उत्कर्ष सिंह डॉ ओमवीर सिंह डॉ मंजू लता वह अर्पित शर्मा के मार्गदर्शन में किया गया। इस प्लेसमेंट ड्राइव को असिस्टेंट प्रोफेसर अनश ख़ान एवं रिशाद द्वारा समन्वित किया गया, जिनका महत्वपूर्ण योगदान रहा।
साथ ही सहकर्मी सुमन सानू, यशपाल और शीतल नौटियाल सहित अन्य सहयोगियों ने भी आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों को उद्योग विशेषज्ञों से संवाद करने एवं अपने कौशल को प्रदर्शित करने का अवसर मिला।
आर॰सी॰पी यूनिवर्स के चेयरमैन डॉ॰ अश्वनी चौधरी ने कहा कि कॉलेज भविष्य में भी ऐसे उद्योग–शैक्षणिक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे छात्रों को बेहतर रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकें।


