ब्रिगेडियर मुकेश जोशी हत्याकांड: 10वां आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की कार्रवाई तेज

देहरादून के चर्चित रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10वें आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में अब तक कुल 9 आरोपियों की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी थी।

पुलिस के अनुसार, 3-4 अप्रैल 2026 की रात मुठभेड़ के दौरान दो मुख्य आरोपी शांतनु त्यागी और काविश त्यागी को गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ में काविश के पैर में गोली लगी थी। इन दोनों की गिरफ्तारी के बाद कुल गिरफ्तार आरोपियों की संख्या 9 हो गई थी, जिसे अब 10वें आरोपी की गिरफ्तारी के साथ और बढ़ा दिया गया है।

इससे पहले पुलिस रोहित कुमार, मोहम्मद अखलाक, संदीप कुमार, आदित्य चौधरी, आदेश गिरी, समीर चौधरी और मोहित अरोड़ा को भी गिरफ्तार कर चुकी है।

घटना के अनुसार, 75 वर्षीय ब्रिगेडियर मुकेश कुमार जोशी अपने साढ़ू और एक साथी के साथ सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। मसूरी रोड के पास घर से करीब 200 मीटर दूर पहुंचे ही थे कि दो तेज रफ्तार कारों में सवार युवकों के बीच फायरिंग शुरू हो गई। इसी दौरान एक गोली उनके सीने में जा लगी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

🚔 राजपुर रोड गोलीकांड के बाद सुरक्षा सख्त

इस घटना के बाद राजपुर रोड समेत शहर के प्रमुख इलाकों में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है और चौक-चौराहों पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

पथरी बैग चौक सहित कई स्थानों पर पुलिस लोगों से बातचीत कर उनकी सुरक्षा का जायजा ले रही है और किसी भी प्रकार की आशंका या परेशानी के बारे में जानकारी जुटा रही है।