सीबीएसई का बड़ा फैसला: 10वीं के छात्रों को नहीं देनी होगी बोर्ड परीक्षा

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने थ्री-लैंग्वेज पॉलिसी को लेकर बड़ा बदलाव किया है। बोर्ड की नई गाइडलाइंस के अनुसार वर्तमान में 10वीं कक्षा में अध्ययनरत छात्रों को अब तीसरी भाषा की बोर्ड परीक्षा नहीं देनी होगी।

सीबीएसई के इस फैसले से देशभर के लाखों छात्रों और अभिभावकों को बड़ी राहत मिली है। नई व्यवस्था के तहत मौजूदा शैक्षणिक सत्र में पढ़ रहे कक्षा 10 के विद्यार्थियों पर तीसरी भाषा की बोर्ड परीक्षा का अतिरिक्त दबाव नहीं रहेगा।

बोर्ड का यह निर्णय छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, जिससे परीक्षा का बोझ कम होगा और वे अन्य विषयों की तैयारी पर अधिक ध्यान केंद्रित कर सकेंगे। इससे स्कूलों और छात्रों के बीच तीसरी भाषा को लेकर बनी असमंजस की स्थिति भी समाप्त होने की उम्मीद है।