

पिरान कलियर : पिरान कलियर विधानसभा क्षेत्र के विकास को गति देते हुए विधायक हाजी फुरकान अहमद के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग के निर्माण की घोषणा की है।

इस संबंध में मुख्यमंत्री कार्यालय से आदेश जारी कर ग्रामीण निर्माण विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। प्रस्तावित सड़क ग्राम बढ़ेड़ी राजपूतान से भारापुर होते हुए हलवाहेड़ी तक बनाई जाएगी।

इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी और लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान होगा। सड़क बनने के बाद रुड़की सहित आसपास के क्षेत्रों तक कम समय और कम दूरी में पहुंच संभव हो सकेगी।
इसके अलावा, इस मार्ग के बनने से स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा, साथ ही शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच भी पहले से अधिक आसान हो जाएगी।
विधायक हाजी फुरकान अहमद ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह मार्ग क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।

