हत्या करने के इरादे से फ़ाइरिंग करने वाल युवक गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, सुभाषनगर निवासी युवक पर कुछ समय पूर्व आरोपी ने कथित तौर पर हत्या की नीयत से फायरिंग की थी। घटना के बाद आरोपी ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी भी दी थी। मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी।
इसी बीच गंगनहर कोतवाली पुलिस को आरोपी के संबंध में सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने बरामद हथियार को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत भी कार्रवाई की है।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी पूर्व में अपने पिता की हत्या के मामले में जेल जा चुका है। वह उक्त मामले में जमानत पर बाहर चल रहा था। पुलिस अब आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाने के साथ ही फायरिंग की घटना में उसकी भूमिका और हथियार के स्रोत की भी जांच कर रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए वांछित आरोपियों की धरपकड़ लगातार जारी है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है।
 पुलिस के अनुसार, 16 सितंबर को सुभाषनगर निवासी महिला ने गंगनहर कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि कुछ आरोपियों ने घातक हथियारों से लैस होकर उसके पुत्र पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की और उसे जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 363/2026 में धारा 109(1) और 351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर पुलिस टीमों का गठन कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के साथ ही संभावित ठिकानों पर दबिश दी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने सोमवार को लाठकदेवा अंडरपास के पास से मुकदमे में वांछित अनुराग चौधरी को गिरफ्तार कर लिया।

 पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी अनुराग चौधरी पुत्र स्वर्गीय जोगेंद्र चौधरी, निवासी पनियाला रोड, कोतवाली गंगनहर, उम्र 22 वर्ष है। उसके कब्जे से 315 बोर का एक देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार आरोपी पूर्व में अपने पिता की हत्या के मामले में भी जेल जा चुका है और जमानत पर बाहर आने के बाद इस मामले में वांछित चल रहा था।