


पिरान कलियर। अपराधियों, वांछितों और फरार आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो महिलाएं और एक युवक शामिल हैं। सभी को न्यायालय में पेश किया गया।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक Kamal Mohan Bhandari ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस टीम ने रावली महदूद सिडकुल और कलियर क्षेत्र में दबिश देकर लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए वारंटी घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न और भरण-पोषण से जुड़े मामलों में न्यायालय में पेश नहीं हो रहे थे। लगातार अनुपस्थित रहने के चलते उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए थे।
गिरफ्तार आरोपियों में रावली महदूद सिडकुल निवासी 46 वर्षीय महिला, 44 वर्षीय महिला तथा 28 वर्षीय Mohammad Gulbahar निवासी पिरान कलियर महमूदपुर शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में एसआई Vinod Kumar Gola, एसआई Vishakha Aswal, कांस्टेबल सुनील चौहान और मुकेश नेगी शामिल रहे।
