


Roorkee में शनिवार को Bharatiya Janata Party ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने Rahul Gandhi द्वारा प्रधानमंत्री Narendra Modi के संबंध में की गई कथित टिप्पणी के विरोध में चंद्रशेखर चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कांग्रेस पर जनता का अपमान करने का आरोप लगाया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा ओबीसी मोर्चा की जिलाध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने कहा कि देश की जनता कांग्रेस की नीतियों और बयानबाजी को समझ चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार जनसमर्थन घटने से कांग्रेस नेताओं में बौखलाहट है और इसी कारण प्रधानमंत्री के खिलाफ अमर्यादित बयान दिए जा रहे हैं।

भाजपा जिलामहामंत्री सागर गोयल ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को अपनी भाषा और आचरण पर संयम रखना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस जनता के मुद्दों से भटक चुकी है और विवादित बयान देकर सुर्खियों में बने रहने का प्रयास कर रही है।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी से सार्वजनिक माफी की मांग की। इस मौके पर धीर सिंह रोड, सतीश सैनी, जसबीर पाल, वैद्य टेकबल्लभ, प्रदीप पाल, गौरव त्यागी और अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
