


देहरादून। Reserve Bank of India (आरबीआई) की ओर से अर्बन कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड क्रॉस रोड में हुए करोड़ों रुपये के घोटाले की फॉरेंसिक ऑडिट लगातार जारी है। जांच में बैंक के कई तत्कालीन और वर्तमान अधिकारियों व कर्मचारियों की संलिप्तता सामने आने की संभावना जताई जा रही है।
मुख्य शाखा प्रबंधक Rinku Gautam ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2013-14 से 2015-16 तक के लेखा अभिलेखों और लेजर प्रविष्टियों में गंभीर वित्तीय अनियमितताएं मिली हैं। जांच रिपोर्ट के अनुसार, कर्मचारियों और अधिकारियों ने अपने पद का दुरुपयोग कर बैंक को करोड़ों रुपये का नुकसान पहुंचाया और खाताधारकों की धनराशि का निजी लाभ के लिए इस्तेमाल किया।

जांच में यह भी सामने आया है कि इंजीनियर Ganesh Varshney की मदद से कंप्यूटर सिस्टम में गलत एंट्रियां की गईं। मामले में आगे और बड़े खुलासे होने की संभावना है।
