महिला कांस्टेबल सरिता राणा को मिला “मैन ऑफ द मंथ” सम्मान

पिरान कलियर। जिला पुलिस मुख्यालय सभागार में मंगलवार को आयोजित सैनिक सम्मेलन के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार Navneet Singh Bhullar ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले 26 पुलिसकर्मियों को “मैन ऑफ द मंथ” सम्मान से सम्मानित किया।

सम्मानित पुलिसकर्मियों में कोतवाली पिरान कलियर में तैनात महिला कांस्टेबल सरिता राणा भी शामिल रहीं। उन्हें ड्यूटी के प्रति गंभीरता, उत्कृष्ट कार्यशैली और मानवीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।

सम्मेलन के दौरान एसएसपी ने पुलिस जवानों की समस्याएं भी सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले को अपराधमुक्त बनाने और पुलिस की सकारात्मक छवि कायम रखने में पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

एसएसपी नवनीत सिंह भूल्लर ने सम्मानित पुलिसकर्मियों की सराहना करते हुए भविष्य में भी ईमानदारी, जिम्मेदारी और समर्पण के साथ कार्य करने की अपेक्षा जताई।