हरिद्वार में तीन दिवसीय ऑल इंडिया टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता आज से

हरिद्वार:
उत्तराखंड में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हरिद्वार में तीन दिवसीय ऑल इंडिया टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता शुक्रवार से ज्वालापुर इंटर कॉलेज मैदान में शुरू होगी।

उत्तराखंड टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन के मुख्य कार्याधिकारी अमजद उस्मानी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्य करेंगी।

इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप में देश के विभिन्न राज्यों की पुरुष और महिला टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतिभाग करने वाले राज्यों में तमिलनाडु, पांडुचेरी, कर्नाटक, तेलंगाना, गुजरात, दमन-दीव, मध्य प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, हरियाणा, पूर्वांचल और उत्तराखंड शामिल हैं।

आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलेगा, साथ ही प्रदेश में खेल संस्कृति को भी बढ़ावा मिलेगा।