

रुड़की में भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विधिवत रूप से पार्टी ध्वज का ध्वजारोहण किया गया और राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पण को दोहराया गया। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है, जिसका आधार कार्यकर्ताओं की निष्ठा, समर्पण और संगठन के प्रति विश्वास है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभा रहा है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाएं और संगठन को और मजबूत बनाएं।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सागर गोयल और अक्षय प्रताप सिंह द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। दोनों ने स्थापना दिवस के महत्व और पार्टी की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर अनीस गॉड, सौरभ गुप्ता, संजीव तोमर, भीम सिंह, प्रिया प्रवेश, सतीश सैनी, प्रतिभा चौहान, तेजपाल मौर्य, नितिन गोयल, पंकज नंदा, सुशील रावत, कदम सिंह, गीता मलिक, अंकित गौतम सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। साथ ही ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष आदित्य रोड, महिला मोर्चा की नीलकमल शर्मा, ममता चहल और अन्य कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।
