

उत्तराखण्ड शासन ने 28 मार्च, 2026 की रात्रि 8:30 बजे से 9:30 बजे तक ‘अर्थ ऑवर’ मनाने का निर्णय लिया है। इस दौरान प्रदेशवासियों से एक घंटे के लिए सभी गैर-जरूरी लाइटें एवं विद्युत उपकरण बंद रखने की अपील की गई है।

यह पहल प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, पर्यावरण संतुलन बनाए रखने तथा आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से की जा रही है।
यह अभियान WWF India, नई दिल्ली के पत्र के क्रम में संचालित किया जा रहा है, जो एक वैश्विक पर्यावरणीय पहल है और दुनियाभर में ऊर्जा संरक्षण को लेकर लोगों को जागरूक करता है।
प्रदेश के सभी नागरिकों से इस मुहिम में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया है, ताकि सामूहिक प्रयास से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सार्थक कदम उठाया जा सके।
