इधर उपचुनाव में भी लोकसभा वाली रणनीति बनाएगी सपा, यूपी उपचुनाव से पहले अपने रूठे कार्यकर्ताओं को मनाएगी BJP

UP Bypolls: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) में उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में मिली करारी शिकस्त से बीजेपी (BJP) अभी तक ऊबर नहीं पाई है। योगी राज में मिली हार के कारण भाजपा के अंदर कोहराम मचा हुआ है। वहीं यूपी में मिली हार के प्रमुख कारणों में से एक कार्यकर्ताओं का रूठना भी माना गया है। यूपी उपचुनाव से पहले बीजेपी अपने इन रूठे कार्यकर्ताओं को मनानें में जुट गई है। राज्य की 10 सीटों पर होने वाले उपचुनाव से पहले अपने सिपाहिय़ों का मनोबल बढ़ाने में जुट गई है। लोकसभा चुनाव में पिछड़ी भाजपा अब अपने आगे की राह की कांटे दुरुस्त करना चाहती है। 10 सीटों पर होने वाले उपचुनाव से पहले अपनी भौज के सिपाहियों का मनोबल बढ़ाने की कोशिश में है।

संगठन और सरकार दोनों ही मोर्चाों पर इन दिनों कार्यकर्ताओं की जयकार सुनाई दे रही है। उपचुनाव से पहले भाजपा उन सीटों पर सभी रूठे कार्यकर्ताओं को मनाएगी। इस काम में जिवे से लेकर क्षेत्र और प्रदेश तक के पदाधिकारी जुटेंगे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने पार्टी नेताओं को इसके निर्देश दिए हैं।

NEWS SOURCE Credit : lalluram