पिथौरागढ़ : आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत पिथौरागढ़ जिले में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान जहां एक ओर उन्होंने पाकिस्तान, पुलवामा अटैक और उरी का जिक्र किया तो वहीं दसरी ओर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने तीनों लोगों में घोटाला किया है। Nadda roared in Pithoragarh


कांग्रेस पर नड्डा ने साधा निशाना
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पिथौरागढ़ में जनसभा में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड वीरों की भूमि है लेकिन कांग्रेस ने वीरों का अपमान किया है। कांग्रेस ने सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक का प्रमाण मांग कर वीर जवानों का अपमान किया है। Nadda roared in Pithoragarh

कांग्रेस ने तीनों लोकों में किया घोटाला
नड्डा ने कहा कि कांग्रेस ने तीनों लोकों में घोटाला किया है। उन्होंने जल, थल और नभ यहां तक कि पाताल लोक किसी भी लोक नहीं छोड़ा। कांग्रेस ने जमीन पर बोफोर्स घोटाला, कोयला घोटाला किया तो वहीं जल में पनडुब्बी घोटाला किया। टू जी और थ्री जी में घोटाला किया और कामनवेल्थ में भी घोटाला किया। Nadda roared in Pithoragarh

बीते दस सालों में उत्तराखंड में हुआ विकास
जेपी नड्डा ने कहा कि जैसे पीएम मोदी ने कहा है कि ये दशक उत्तराखंड का दशक होगा मैं भी वही दोहराता हूं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में बीते दस सालों में विकास हो रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मेरी बात को गांव-गांव पहुंचाओ। Nadda roared in Pithoragarh

- पीएम आवास योजना के अंतगर्त देश में 4 करोड़ पक्के घर बनाए गए हैं। जिसमें से एक लाख घर उत्तराखंड में बने हैं।
- पिथौरागढ़ में 11 हजार घर बने हैं।
- उत्तराखंड में 12 लाख घरों में हर घर नल हर घर जल के तहत पानी पहुंचाया गया है।
- स्वच्छ भारत के तहत उत्तराखंड में पांच लाख तीस हजार शौचालय बनाए गए हैं।
- चारधाम के लिए 825 किमी की सड़क बनेगी।