रुद्रप्रयाग : Dream 11 एक भारतीय फैंटेसी स्पोर्ट्स प्लेटफॉर्म है। इसकी स्थापना 2008 में हुई थी। यहां लोग वास्तविक मैच के दौरान अपनी अलग टीम बनाकर उसमें पैसे लगाते है। और यदि टीम अच्छा खेलती है तो लाखों करोड़ों के ईनाम जीता जा सकता है। इस एप्लिकेशन के जरिए बहुत से लोगों ने करोड़ो रुपए जीते हैं। Anil Singh Bisht millionaire on Dream 11


तो कुछ लोगों ने बहुत कुछ गंवाया भी है। कुछ लोग मालामाल हुए हैं तो कुछ लोग बर्बाद भी। इस खेल में किस्मत अपना खेल दिखा जाता है। कुछ लोग कि किस्मत तो इस तरह चमकती है कि व्यक्ति रातोंरात करोड़पति बन जाता है। Anil Singh Bisht millionaire on Dream 11

उत्तराखंड में रुद्रप्रयाग जिले के ग्राम पाली में रहने वाले अनिल सिंह बिष्ट ने ड्रीम 11 में अपनी टीम बनाकर एक करोड़ रुपए जीत लिए हैं। इनकी यह जीत इस परिवार में हर्षोल्लास और क्षेत्र में चर्चा का विषय बन चुका है। बता दें कि अनिल सिंह बिष्ट शहीद भगवान सिंह रिफिलिंग पेट्रोल पम्प पर नौकरी करते है। Anil Singh Bisht millionaire on Dream 11

मिली जानकारी अनुसार अनिल सिंह बिष्ट ड्रीम 11 पर अपनी टीम 2019 से बना रहे हैं। अब तक 9846 कॉन्टेस्ट खेल चुके है और 3 लाख 50 हजार रुपए गंवा भी चुके है। फिर किस्मत ने कुछ ऐसा रूख मोड़ा की उन्हें शानदार सफलता मिली और उन्होंने एक करोड़ की धनराशि जीत ली। यूएई की टी 20 लीग के मैच में अनिल सिंह ने अपनी टीम बनाई थी, मैच के दौरान उनकी बनाई गई टीम ने 744 अंक के साथ लेकर पहला स्थान प्राप्त किया और साथ ही अपने करोड़पति बनने का सपना भी पूरा किया। उनके खाते में 70 लाख रुपए की धनराशि क्रेडिट हो चुकी है। Anil Singh Bisht millionaire on Dream 11
