प्रदेश में जंगल की आग का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते 24 घंटे में वनाग्नि की 23 घटनाएं सामने आई हैं। लगातार आग की घटनाओं रो रोकने की कोशिशों के बाद भी आग की घटनाएं सामने आ रही हैं। जिस कारण अब तक हजारों हेक्टेयर जंगल जलकर राख हो गया है। The havoc of forest fire is not stopping
24 घंटे में 23 जगह धधके जंगल
सोमवार को भी प्रदेश के जंगल धधकते रहे। बीते 24 घंटे में 23 जगह जंगल धधके हैं। इसमें से 22 आग की घटनाएं गढ़वाल से और एक घचना वन्यजीव क्षेत्र से सामने आई है। जबकि बीते 24 घंटे में कुमाऊं से आग लगने की एक भी घटना सामने नहीं आई है। बता दें कि सोमवार को जंगल में आग लगाने के आरोप में वन विभाग ने अज्ञात पर तीन मुकदमे दर्ज किए हैं। The havoc of forest fire is not stopping

गर्मी बढ़ने के साथ फिर बढ़ीं वनाग्नि की घटनाएं
गर्मी बढ़ने के साथ ही वनाग्नि की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। सोमवार को भूमि संरक्षण कालसी वन प्रभाग में 2, लैंसडाउन वन प्रभाग में एक, भूमि संरक्षण लैंसडाउन वन प्रभाग में एक, नरेंद्रनगर वन प्रभाग में 2, सिविल वन पंचायत क्षेत्र में 2, मसूरी वन प्रभाग में 8, सिविल वन पंचायत क्षेत्र में 4, रुद्रप्रयाग वन प्रभाग में 2 और केदारनाथ वन्य जीव वन पंचायत क्षेत्र में आग लगी। The havoc of forest fire is not stopping
अब तक 1121 घटनाएं आई सामने
बता दें कि इस फायर सीजन में अब तक प्रदेश में कुल 1121 आग की घटनाएं सामने आई हैं। जिसमें 1520 हेक्टेयर वन क्षेत्र जलकर राख हो गया है। जंगल में लगी आग की सूचना देने के लिए वन विभाग द्वारा नंबर जारी किए गए हैं। आग लगने की सूचना 18001804141, 01352744558 पर दे सकते हैं। इसके साथ ही 9389337488 और 7668304788 पर वाट्सएप के माध्यम से भी वनाग्नि की घटनाओं की जानकारी दी जा सकती है। The havoc of forest fire is not stopping
