रुड़की (काशिफ सुल्तान) : वरुण गांधी को लेकर राजनीतिक गलियारों में एक बड़ी खबर तेजी से फैल रही है। ऐसी खबर सामने आ रही है कि समाजवादी पार्टी वरुण गांधी को टिकट दे सकती है। भारतीय जनता पार्टी से टिकट न होने पर समाजवादी पार्टी के सिंबल पर चुनाव लड़ सकते हैं वरुण गांधी। Political circles regarding Varun Gandhi

वरुण गांधी को लेकर भारतीय जनता पार्टी में पहले से ही असहज स्थिति बनी हुई है ऐसे में भारतीय जनता पार्टी का शीर्ष नेतृत्व वरुण गांधी को किनारे लगा सकता है। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की ओर से ऐसे संकेत मिलने लगे हैं के वह वरुण गांधी को समाजवादी पार्टी का टिकट दे सकते हैं। Political circles regarding Varun Gandhi

भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व के खिलाफ वरुण गांधी पिछले कुछ समय से लगातार मुखर नजर आ रहे हैं, इसलिए यह खबर सामने आ रही है की इस बार लोकसभा इलेक्शन में वरुण गांधी का टिकट भारतीय जनता पार्टी हाई कमान काट सकता है। इसलिए समाजवादी पार्टी वरुण गांधी को अपने सिंबल पर चुनाव लडवा सकती है। Political circles regarding Varun Gandhi

इस पर अभी बातचीत जारी है। दूसरी बड़ी खबर ये है की समाजवादी पार्टी स्वामी प्रसाद मौर्य को भी टिकट दे सकती है। बातचीत का दौर जारी है जल्दी ही इस पर घोषणा हो सकती है। Political circles regarding Varun Gandhi

