Dehradun : अधिकारी के जज्बे को सलाम, पेट मे गोली लगने के बाद भी फहराया तिरंगा और गाया राष्ट्रगान

Dehradun : अधिकारी के जज्बे को सलाम, पेट मे गोली लगने के बाद भी फहराया तिरंगा और गाया राष्ट्रगान

देहरादून : गणतंत्र दिवस पर राजधानी देहरादून में सुरक्षाकर्मी की बड़ी लापरवाही देखने को मिली। सुरक्षाकर्मी ने ध्वजारोहण के समय गोली चला दी। गोली सीधे शुगर मिल के अधिशासी निदेशक को जा लगी। लेकिन घायल होने के बाद भी उन्होंने तिरंगा फहराया और राष्ट्रगान गाने के बाद कर्मचारियों को संविधान के प्रति शपथ की दिलाई। फिर हॉस्पिटल में जाकर इलाज कराया। Salute to officer, despite being shot in the stomach

सुरक्षाकर्मी की लापरवाही से अधिकारी को लगा छर्रा

डोईवाला शुगर मिल में 26 जनवरी की सुबह झंडारोहण के समय एक सुरक्षा कर्मी की बड़ी लापरवाही देखने को मिली। यहां सुरक्षाकर्मी द्वारा झंडारोहण के समय बंदूक से गोली चला दी और गोली के छर्रे सीधे शुगर मिल के अधिशासी निदेशक दिनेश प्रताप सिंह के पेट और हाथ में जा लगे। Salute to officer, despite being shot in the stomach

लेकिन अधिकारी का देश प्रेम का जज्बा देखकर हर कोई हैरान रह गया। पेट और हाथ में गोली लगने के बाद भी उन्होंने पहले तिरंगा फहराया और उसके बाद राष्ट्रगान भी गाया। इसके साथ ही कर्मचारियों को संविधान के प्रति शपथ भी दिलाई और उसके बाद जाकर अपना इलाज करवाया। Salute to officer, despite being shot in the stomach

सुरक्षा कर्मचारी को किया गया निलंबित

पेट में लगे गोली के छर्रे को निकलवाने के बाद उन्होंने पूरे मामले को लेकर मिल प्रशासन टीम की बैठक बुलाई और सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए। जिसमें सुरक्षा कर्मी की लापरवाही सामने आई। जिसके बाद कर्मचारी को निलंबित कर दिया है और आरोपी के खिलाफ एक जांच बैठा दी गई है। Salute to officer, despite being shot in the stomach

ध्वजारोहण के बाद हर्ष फायरिंग की है परंपरा

अधिशासी निदेशक ने बताया कि शुगर मिल में पहले से ही ध्वजारोहण के बाद हर्ष फायरिंग की परंपरा चली आ रही है। इसी के चलते कर्मचारी ने हर्ष फायरिंग की थी। उन्होंने बताया कि इस परंपरा को आगे से खत्म किया जाएगा। ताकि आगे से कोई हादसा ना हो सके। Salute to officer, despite being shot in the stomach