Uttarakhand : युवाओं के लिए बड़ी खबर, UKSSSC को लौटाई गई 12 भर्तियां, आदेश जारी

Uttarakhand : युवाओं के लिए बड़ी खबर, UKSSSC को लौटाई गई 12 भर्तियां, आदेश जारी

देहरादून : उत्तराखंड में युवाओं के लिए काम की खबर है। बताया जा रहा है कि पेपर लीक प्रकरण के दौरान उत्तराखंड लोक सेवा आयोग को सौंपी गईं समूह-ग की भर्तियों को लेकर शासन ने बड़ा फैसला लिया है। 12 recruitments returned to UKSSSC

लोक सेवा आयोग को सौंपी गईं 22 में से 12 भर्तियां उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को लौटा दी गई है। अब इन भर्तियों की जिम्मेदारी यूकेएसएसएससी संभालेगा। जिसका शासनादेश जारी कर दिया गया है। 12 recruitments returned to UKSSSC

मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2022 में उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की विभिन्न परीक्षाओं में पेपर लीक प्रकरण सामने आने के बाद सरकार ने समूह ग की भर्तियों को राज्य लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) को सौंपा था। 12 recruitments returned to UKSSSC

इसके लिए बाकायदा उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (कृत्यों का परिसीमन) संशोधन विनियम 2022 लाया गया था।  लेकिन अब इन भर्तियों को यूकेएसएसएससी को सौंपा गया है। बची हुई भर्तियां दूसरे चरण में लौटाई जाएंगी। ये सभी भर्तियां अब यूकेपीएससी की परिधि से बाहर हो गई हैं। 12 recruitments returned to UKSSSC

बताया जा रहा है कि बुधवार को शासन ने 12 भर्तियां यूकेएसएसएससी को सौंपने का अपर सचिव ललित मोहन रयाल ने आदेश जारी किया है। 12 recruitments returned to UKSSSC

जिसमें पुलिस कांस्टेबल भर्ती, पटवारी-लेखपाल भर्ती, सहायक लेखाकार-लेखा परीक्षक भर्ती, अनुदेशक-कर्मशाला अनुदेशक भर्ती, वन विभाग स्केलर भर्ती, वैयक्तिक सहायक भर्ती, मुख्य आरक्षी पुलिस दूरसंचार, मत्स्य निरीक्षक भर्ती, वाहन चालक भर्ती, कनिष्ठ सहायक भर्ती, वन आरक्षी भर्ती और बंदीरक्षक भर्ती शामिल है। 12 recruitments returned to UKSSSC