

रुड़की में रोडवेज बस अड्डे को शहर से बाहर स्थानांतरित किए जाने की चर्चाओं के बीच गुरुवार को स्थानीय दुकानदारों और व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने परिवहन मंत्री बत्रा से बस अड्डे को वर्तमान स्थान पर ही बनाए रखने की मांग की।

प्रदर्शन कर रहे व्यापारियों का कहना है कि बस अड्डे के स्थानांतरण से उनके व्यवसाय पर सीधा असर पड़ेगा और ग्राहकों की संख्या में कमी आ सकती है। उन्होंने प्रशासन से इस निर्णय पर पुनर्विचार करने की अपील की।
दुकानदारों ने यह भी आरोप लगाया कि पिछले तीन वर्षों से हरिद्वार और रुड़की को जोड़ने वाला सोलानी पुल निर्माणाधीन है, जिससे पहले ही व्यापार और आवागमन प्रभावित हो रहा है। ऐसे में बस अड्डे को शहर से बाहर ले जाने का फैसला उनकी समस्याओं को और बढ़ा देगा।
व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो वे आगे भी आंदोलन जारी रखेंगे।
