


Roorkee: कोतवाली क्षेत्र के गांव में एक युवक ने घर में घुसकर किशोरी के साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़िता के भाई की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया है। मामला बुधवार 20 मई की रात का है। कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी एक युवक ने दी तहरीर में बताया कि आरोपी शमशेर रात के समय जबरन उनके घर में घुस आया। आरोप है कि आरोपी ने घर में मौजूद उसकी 16 वर्षीय नाबालिग बहन के साथ छेड़खानी कर गलत हरकत की। इस दौरान आरोपी ने युवती को जान से मारने की धमकी भी दी। कोतवाल भगवान सिंह मेहर ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर आरोपी शमशेर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया है।
