
रुड़की में राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर नगर निगम सभागार में स्वच्छता कर्मियों, पर्यावरण मित्रों और स्वच्छता अभियान से जुड़े पदाधिकारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मेरी आवाज सुनो, जनकल्याण समिति द्वारा आयोजित इस सम्मान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आरडी शर्मा ने कहा कि स्वच्छता अभियान आज जन-जन की आवाज बन चुका है।
स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे लोग
कार्यक्रम में राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी ने कहा कि आज स्वच्छता अभियान में जनप्रतिनिधि ही नहीं, बल्कि प्रत्येक वर्ग और समाज का व्यक्ति बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहा है। प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य आचार्य रमेश सेमवाल जी महाराज ने कहा कि स्वच्छता अभियान अब जन-जन का आंदोलन बन चुका है।
स्वच्छता कार्यक्रम को आगे बढ़ाने का दायित्व
समिति की प्रदेश अध्यक्ष रश्मि चौधरी ने सम्मान समारोह में अतिथियों और स्वच्छता कर्मियों का सम्मान करते हुए कहा कि स्वच्छता कार्यक्रम को आगे बढ़ाने और पर्यावरण की रक्षा के लिए मिलजुलकर कार्य करना हमारा दायित्व है। इस अवसर पर पूर्व विधायक सुरेश कश्यप, क्रांतिकारी शालू सैनी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
