रुड़की पुलिस की नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, 20.40 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार

रुड़की। युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेलने वाले तस्करों के खिलाफ रुड़की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 20.40 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी भी बरामद की है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, मुख्यमंत्री के ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2026’ के तहत हरिद्वार जनपद को नशामुक्त बनाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी रुड़की के पर्यवेक्षण में कोतवाली पुलिस को नशा तस्करों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।

इसी क्रम में 11 अगस्त को उपनिरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 20.40 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी की पहचान जुनैद पुत्र रियासत, निवासी खड़ंजा कुतुबपुर, थाना लक्सर, हरिद्वार के रूप में हुई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली रुड़की में मुकदमा अपराध संख्या 348/26, धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी के कब्जे से तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी संख्या UK 08 BL 1344 भी बरामद की गई है।

पुलिस टीम में शामिल रहे: उपनिरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल रजत एवं कांस्टेबल अनिल शर्मा।