उत्तराखंड: पांच जिलों में बारिश का अलर्ट,गर्मी से मिलेगी राहत।

देहरादून

उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। भीषण गर्मी और बढ़ते पारे के बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर मौसम की करवट बदलने की खबर दी है। देहरादून मौसम केंद्र के वैज्ञानिक रोहित थपलियाल के अनुसार, प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में अगले 4 दिनों तक बारिश और आंधी का दौर देखने को मिलेगा

“मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में 17 से 20 अप्रैल तक हल्की से मध्यम बारिश और बिजली चमकने की संभावना है

वैज्ञानिक रोहित थपलियाल का कहना है कि थंडरस्टॉर्म एक्टिविटी के कारण 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। हालांकि, मैदानी इलाकों में मौसम ज्यादातर शुष्क रहेगा, लेकिन तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट आने से लोगों को उमस भरी गर्मी से आंशिक राहत जरूर मिलेगी

दोपहर और शाम के वक्त पहाड़ों पर मौसम ज्यादा सक्रिय रहेगा, इसलिए ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जाने वाले पर्यटकों और स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।