

देहरादून। प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन को श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय का नया कुलपति नियुक्त किया गया है। इस संबंध में शासन ने आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं।
जारी आदेश के अनुसार, यह नियुक्ति श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय अधिनियम, 2008 के प्रावधानों के तहत गठित चयन समिति की संस्तुति के आधार पर की गई है।
लोकभवन से जारी आदेश में कहा गया है कि प्रो. महाजन का कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष अथवा 68 वर्ष की आयु पूर्ण होने तक, जो भी पहले हो, प्रभावी रहेगा। शासन के इस निर्णय के बाद विश्वविद्यालय को नया नेतृत्व मिल गया है।
