रविवार रात मिक्सर ट्रैक्टर की चपेट में आई 18 वर्षीय छात्रा, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
पुलिस के अनुसार, रविवार रात करीब 8:45 बजे क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र के चार खंभा चौक के पास सड़क हादसे की सूचना मिली। बताया गया कि एक मिक्सर ट्रैक्टर ने युवती को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल युवती को एंबुलेंस के माध्यम से निजी अस्पताल भेजा गया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
आज बंद रहोगा विश्वविद्यालय
देहरादून। ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय की B.Tech बायोटेक्नोलॉजी प्रथम वर्ष की छात्रा वैष्णवी रावत (18) की रविवार रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। छात्रा के आकस्मिक निधन से विश्वविद्यालय परिसर में शोक की लहर दौड़ गई। छात्रा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए विश्वविद्यालय को आज सोमवार को बंद रखा गया।
मौके पर मृतका की बड़ी बहन कृतिका रावत भी मौजूद थीं। पुलिस के अनुसार, वैष्णवी रावत पुत्री प्रदीप सिंह रावत, पटेल नगर, शादीपुर मेट्रो स्टेशन के पास दिल्ली की रहने वाली थीं। वह ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में B.Tech बायोटेक्नोलॉजी प्रथम वर्ष की छात्रा थीं।
आज बंद रहोगा विश्वविद्यालय
छात्रा के निधन की सूचना के बाद विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार की ओर से सभी विभागाध्यक्षों को संदेश जारी किया गया। इसमें वैष्णवी के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए आज सोमवार को विश्वविद्यालय बंद रखने की जानकारी दी गई। सभी विभागाध्यक्षों से अपने-अपने विभाग के छात्रों को इसकी सूचना देने का अनुरोध किया गया।विश्वविद्यालय प्रशासन ने दिवंगत छात्रा के परिवार और प्रियजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है तथा ईश्वर से शोकाकुल परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
नमस्कार सिटी परिवार की ओर से दिवंगत छात्रा वैष्णवी रावत को भावपूर्ण श्रद्धांजलि। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। ॐ शांति।
