रुड़की, नगर पंचायत ढंडेरा में अभिलाषा आंखों के अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा, लोगों के आंखों की, वाल्मीकि धर्मशाला ढंडेरा में, निशुल्क जांच की गई तथा जिन मरीजों का ऑपरेशन होना था उनके लिए भी ऑपरेशन का समय दिया गया और ऑपरेशन का कार्य भी निशुल्क किया जाएगा। नगर पंचायत ढंडेरा अध्यक्ष सतीश नेगी ने बताया कि गरीबों और आम जनता के लिए यह एक सराहनीय कदम है। आंखों की रोशनी के बिना मनुष्य का जीवन अंधकारमय हो जाता है। यहां तक की रोजमर्रा की कार्य करने की क्षमता भी क्षीण हो जाती है। उन्होंने जनता को भरोसा दिलाया कि समय-समय पर इसी प्रकार के कैंप लगाए जाएंगे। और जनता को उनकी परेशानियों से छुटकारा दिलाया जाएगा। उन्होंने अभिलाषा आंखों के अस्पताल के डॉक्टरों की प्रशंसा की और उनका आभार जाताया। इस अवसर पर सहयोग करने वालों में डॉक्टर शाहिद, नगर पंचायत ढंडेरा अध्यक्ष सतीश नेगी, मैनेजर गोविंद सिंह, रमन कुमार, आकाश, विक्रांत आदि शामिल थे। इस अवसर पर लगभग 65 लोगों ने निशुल्क कैंप का फायदा उठाया।
