
Haridwar: शारदीय कांवड़ यात्रा को सुव्यवस्थित और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने कांवड़ पटरी मार्ग तथा नजीबाबाद मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान यातायात प्रबंधन, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, चिकित्सा सुविधा, सफाई व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने पाए।
डीएम और एसएसपी ने मार्ग पर संवेदनशील स्थलों का भी निरीक्षण किया और पुलिस अधिकारियों को पर्याप्त पुलिस बल तैनात रखने, सीसीटीवी निगरानी बढ़ाने तथा आपात स्थिति से निपटने के लिए त्वरित कार्रवाई दल मुस्तैद रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने संबंधित विभागों को समय रहते सभी तैयारियां पूर्ण करने और आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया, ताकि यात्रा शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

